back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heatwave के प्रकोप को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, CM योगी का आदेश; हर स्तर पर बचाव के किए जाएं इंतजाम

Heatwave in UP: उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी-लू का प्रकोप देखा जा रहा है।

लखनऊ, हिन्दुस्थान समाचार। उत्तर प्रदेश में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां शासन के अधिकारियों के साथ हीटवेव (लू) की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हर स्तर पर बचाव के पुख्ता प्रबंध किये जाएं। हीटवेव (लू) के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। पेयजल का कहीं भी अभाव न हो, बीमारी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए और लोगों को बचाव के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्राणि उद्यानों से लेकर गोशालाओं में पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

लोगों के अलावा पशुओं की सुरक्षा के किए जाएं पुख्ता प्रबंध

उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी-लू का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में आम जनजीवन और पशुधन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने हीटवेव (लू) के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में हर किसी को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया जाय। अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में हीट-वेव से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज हो तथा राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी किया जाए।

सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो

नगर निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ रखवाए जाएं। बाजार, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था हो। इस कार्य में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। पानी की कमी से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई जाए।

गोशालाओं में पशुओं के चारे और पानी की हो उचित व्यवस्था

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। सभी प्राणि उद्यानों, अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। पशुपालक कृषकों को हीट वेव की स्थिति में सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों। गोशालाओं में पशुओं के चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो।

पक्षियों के लिए बर्तनों में पानी रखने के लिए आम जन को करें जागरूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाए। सभी हैंडपम्प को क्रियाशील रखा जाए, ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का संचालन एक पुनीत कार्य, गोवंश, श्वान आदि के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जानी चाहिए। पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी एवं दाना रखने के लिए आम जन को जागरूक करें।

बिजली की कटौती नहीं करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तेज गर्मी, लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो। जरूरत हो तो अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। इस विशेष बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर मुख्घ्य सचिव वन, प्रमुख सचिव राजस्व, राहत आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, तीसरे उपमुख्यमंत्री समेत छह नए मंत्रियों की संभावना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...