back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: BSP को लगा बड़ा झटका, हाथी से उतरकर साईकिल पर सवार हुए गुड्डू जमाली; कौन है सपा का ये खिलाड़ी?

Uttar Pradesh News: बहुजन समाजवादी पार्टी नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आज अखिलेश यादव की मौजुदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे सपा को आजमगढ़ में फिर से मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी पार्टी नेताओं का दल-बदल प्रक्रिया शुरु हो गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद अब प्रदेश के आजमगढ़ सीट पर उलट फेर हो सकता है।

सपा को मिलेगी मजबूती

लोकसभा उपचुनाव 2022 में आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था। माना जाता है कि इसमें गुड्डू जमाली ने निरहुआ को जीताने के लिए अहम भूमिका निभाई। गुड्डू जमाली आजमगढ़ में जमीन से जुड़े हुए हैं आजमगढ़ में बच्चे-बच्चे के नाम पर गुड्डू जमाली का नाम है। गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने से अखिलेश यादव को बड़ी मजबूती मिलेगी। सपा में गुड्डू जमाली के शामिल होने से पार्टी में आज खुशी की लहर उमड़ गई है। गुड्डू जमाली ने आज अखिलेश यादव की मौजुदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा के लिए आजमगढ़ क्यों है जरुरी?

समाजवादी पार्टी की स्थापना होने के बाद से आजमगढ़ में सपा ने इतिहास रचा। सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से ही चुनाव जीता। यहां तक कि मुलायम सिंह यादव अपने अंतिम समय में भी आजमगढ़ के सांसद थे। उनकी मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आजमगढ़ से सपा की ओर से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। लोकसभा उपचुनाव 2022 में सपा के धर्मेंद्र यादव को BJP नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हरा दिया। आजमगढ़ में अपना वर्चस्व बनाने के बावजूद सपा को आजमगढ़ से हाथ धोना पड़ा।

गुड्डू जमाली को सपा आजमगढ़ से दे सकती है विधान परिषद का टिकट

उत्तर प्रदेश में इस साल विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने हैं ऐसे में सपा आजमगढ़ को वापसी करना चाहती है। न्यूज 24 की खबर के अनुसार, गुड्डू जमाली को सपा आजमगढ़ से विधान परिषद का टिकट दे सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵