back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने क्यों छुए सीएम योगी के पैर? वजह जान हो जाएंगे जबरा फैन

UP News: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा 'आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। चाहे कोई योगी हो या संन्यासी, भले ही वे मुझसे छोटे हों, उनके पैर छूना और आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। मैंने यही किया।'

नई दिल्ली, हि.स.। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर’ के कारण सुर्खियों में हैं। जेलर फिल्म को देश में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रजनीकांत शनिवार 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। रजनीकांत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। इसे लेकर रजनीकांत को ट्रोल किया जा रहा था। इस पर रजनीकांत ने सफाई दी है।

रजनीकांत ने छुए योगी आदित्यनाथ के पैर

शनिवार को रजनीकांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे। उस वक्त रजनीकांत के स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। कार से बाहर निकलने के बाद रजनीकांत ने सबसे पहले योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद रजनीकांत के फैंस ने नाराजगी जाहिर की।

सुपरस्टार ने बताई पैर छूने की वजह

चेन्नई एयरपोर्ट पर रजनीकांत से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। चाहे कोई योगी हो या संन्यासी, भले ही वे मुझसे छोटे हों, उनके पैर छूना और आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। मैंने यही किया।’

वहीं, 11वें दिन फिल्म ‘जेलर’ ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘जेलर’ ने देशभर में 280 करोड़ कमाए तो वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत की फिल्म जेलर को देश-दुनिया में फैंस से खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेशवासियों को दो दिन की छुट्टी देने का ऐलान...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵