back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, PM मोदी ने भी विशेष शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले छह सालों में उन्होंने प्रदेश को महान नेतृत्व प्रदान किया और सभी जगह प्रगति सुनिश्चित की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है, इस अवसर पर उनके समर्थक और राजनेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अपने जन्मदिन को खास मनाने के लिए सीएम योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मन्दिर परिसर में बरगद, पीपल, पाकड़ का पौधरोपण किया।

पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी मनाते हैं अपना जन्मदिन

आमतौर पर किसी खास दिन पर किसी का जन्मदिन होना एक संयोग ही है क्योंकि ऐसा किसी भाग्यशाली व्यक्ति के साथ ही होता है। जो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुआ है। पांच जून को सारी दुनिया में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ऐसे मौके पर सीएम योगी का जन्मदिन खास बन जाता है। सीएम योगी पौधारोपण कर अपने जन्मदिन को मनाते हैं।

विरासत में मिला है पर्यावरण प्रेम

सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्यावरण से योगी का यह प्रेम पुराना है। शायद यह उनको विरासत में मिला है। पांच जून 1972 को उनका जन्म प्राकृतिक रूप से बेहद सम्पन्न उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचुर नामक गांव में हुआ। उनके पिता आनंद सिंह विष्ट वन विभाग में रेंजर थे। प्राकृतिक सम्पदा के हिसाब से देवभूमि में जन्म और पिता की वन विभाग की सर्विस की वजह से प्रकृति के प्रति उनका लगाव स्वाभाविक लगता है।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले छह सालों में उन्होंने प्रदेश को महान नेतृत्व प्रदान किया और सभी जगह प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख पैरामीटर्स पर उत्तर प्रदेश का विकास उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...