back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बागपत के MP और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह गुरुकुल कांगड़ी विवि का कुलाधिपति नियुक्त

Haridwar News: केन्द्र सरकार के बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी का कुलाधिपति नियुक्त किए जाने पर सम विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।

हरिद्वार, (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह को सम विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया है। केन्द्र सरकार के गुरुकुल कांगड़ी का कुलाधिपति नियुक्त किए जाने पर सम विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।

साथ ही विश्व स्तर पर विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी

केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का सभी कर्मचारियों ने एक स्वर से स्वागत करते हुए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि लम्बे समय से विश्वविद्यालय के कर्मचारी केन्द्र सरकार से विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग कर रहे थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीधे रूप से विश्वविद्यालय का संरक्षण करने के चलते विश्वविद्यालय में शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में नए सुअवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही विश्व स्तर पर विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

प्रशासनिक अनुभव व सामाजिक क्षेत्र के अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा

कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में डा. सत्यपाल सिंह को नियुक्त किए जाने से उनके लम्बे प्रशासनिक अनुभव व सामाजिक क्षेत्र के अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को उन्नति की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

मिठाई वितरण कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कर्मचारियों में मिठाई वितरण कर भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया।

पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल समेत सभी प्रोफेसरो ने आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, गुरुकुल विद्यालय विभाग के मुख्य अधिष्ठाता डा. दीनानाथ ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. डीएस मलिक, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. मयंक अग्रवाल, प्रो. देवेन्द्र गुप्ता, प्रो. सुरेन्द्र कुमार, डा. योगेश शास्त्री सहित विभिन्न शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बागपत खाप पंचायत का सख्त आदेश, लड़कों पर हाफ पैंट और स्मार्टफोन की रोक, शादियों में फिजूल खर्च भी नहीं चलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बागपत की बड़ौत खाप पंचायत ने समाज सुधार और सांस्कृतिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं। पंचायत...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...