back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नितिन गडकरी आज उत्तराखंड में National Highway परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्र को देंगे बड़ी सौगात

Champavat/Dehradun: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तराखंड के चम्पावत के टनकपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उनके स्वागत में CM पुष्कर सिंह धामी भी होंगे मौजूद।

टनकपुर (चंपावत), हि.स.। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जनपद चम्पावत के टनकपुर आ रहे हैं। वे टनकपुर में कुमाऊं मंडल की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान टनकपुर में किया जाना है। केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बैठक की और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

सुरक्षा-व्यवस्था सख्त

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में साफ सफाई को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका, स्टेज निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा आयोजित कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाना है। उन्होंने टनकपुर उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान तीन एंबुलेंस की व्यवस्था के अतिरिक्त उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को अलर्ट मोड में रखते हुए उसे सेफ हाउस के रूप में व्यवस्थित रखा जाये। उन्होंने पुलिस विभाग व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए समय से फ्लीट व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हेलीपैड में पानी छिड़काव हेतु नगर पालिका व जल संस्थान को समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया। स्वागत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सूचना विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए मानक अनुसार सुरक्षा व्यवस्था किए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने टनकपुर स्टेडियम से गांधी मैदान तक सड़क मार्ग के सुधारीकरण व मरम्मत हेतु एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये लोग बैठक में रहे उपस्थित

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपना काम जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता डीके शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता पूरन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय राजमार्गों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी अपने कार्यक्रम अनुसार आज पूर्वाह्न 11ः10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11ः45 बजे स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे। 12ः00 बजे टनकपुर के गांधी मैदान में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देवभूमि अब सिर्फ 2 घंटे दूर! आम लोगों के लिए खुलने वाल है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रास्ता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से देहरादून का सफर अब लंबे समय तक थकावट भरा नहीं रहेगा, बल्कि यह एक रोमांचक, तेज़ और यादगार यात्रा...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵