back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarkhand: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग नैनीताल हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंची, हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव

Forest Fire: आग ने इतना भीषण रूप लिया है कि नैनीताल प्रशासन को वन विभाग के साथ साथ सेना के जवानों को भी बुलाना पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने 26 अप्रैल 2024 को भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की नैनीताल हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई। आग ने इतना भीषण रूप लिया है कि नैनीताल प्रशासन को वन विभाग के साथ साथ सेना के जवानों को भी बुलाना पड़ा। आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर भी पहुंच गए हैं। उनके द्वारा पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

26 अप्रैल 2024 की शाम से ही आग पर काबू करने की पूरी कोशिश जारी है

जानकारी के अनुसार नैनीताल के जिला मुख्यालय के पास लगी भीषण आग से पाइंस इलाके में स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी के निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाइंस के पास स्थित एक पुराना और खाली घर भी आग की चपेट में आ गया है। इसका असर वहां के यातायात पर भी पड़ा है। अभी तक इससे हाईकोर्ट की कॉलोनी को कोई नुकसान तो नहीं पंहुचा है, लेकिन आग इमारतों के पास पहुंच गई है। 26 अप्रैल 2024 की शाम से ही आग पर काबू करने की पूरी कोशिश जारी है।

आग के कारण प्रशासन ने नैनी झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है

नैनीताल के जंगल में लगी भीषण आग के कारण प्रशासन ने नैनी झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मध्य नजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मिली जानकारी क्र अनुसार नैनीताल प्रशासन ने 42 कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए तैनात किया है। जो कि वन विभाग के मनोरा रेंज के 40 कर्मियों और दो वन रेंजरों की टीम है। जो आग बुझाने के लिए पूरी तरह से मैदान में डटे हुए हैं। उत्तराखंड के वन विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जंगल में आग लगने की 26 और गढ़वाल क्षेत्र में 5 घटनाएं सामने आयी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵