back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chamoli Accident: चमोली हादसे में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही कंपनी पर FIR, दो इंजीनियर सस्पेंड

Chamoli Accident: सीवर एसटीपी का संचालन व रख रखाव करने वाली फर्म के कार्यों के देख रहे अपर सहायक अभियंता हरदेव लाल को निलम्बित किया गया है।

देहरादून, हि.स.। चमोली हादसा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना में दोषी पाए गए दो अभियंताओं को निलम्बित किया गया है। साथ ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर विद्युत उपकरणों के संचालन में लापरवाही पर ज्वाइंट वेंचर कम्पनी व अन्य संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दो इंजीनियर सस्पेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक की ओर से सीवर एसटीपी का संचालन व रख रखाव करने वाली फर्म के कार्यों के देख रहे अपर सहायक अभियंता हरदेव लाल को निलम्बित किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी कर कहा गया कि प्रथम दृष्ट्या अपर सहायक अभियंता हरदेव लाल के द्वारा विभागीय कार्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में हरदेव लाल शाखा रुद्रप्रयाग के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के संबंध में कंपनी पर एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक तहसील चमोली की ओर से सुपरवाइजर, ज्वाइंट वेंचर कम्पनी व अन्य संबंधित के विरुद्ध नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
इसके अलावा प्रभारी अवर अभियंता कुन्दन सिंह रावत को भी निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर से जांच पूर्ण होने तक सम्बद्ध किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में कुल 16 लोगों की मौत और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵