back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हल्दवानी में शूट ऑन साइट का आदेशः मदरसा गिराने के बाद भड़की हिंसा में चार लोग मारे गए, 100 पुलिसकर्मी घायल

हल्दवानी में अवैध मदरसा और मस्जिद गिराने के बाद बिगड़े हालात में चार लोगों की मौत हो गई है। पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के हल्दवानी में मदरसा गिराए जाने के बाद हिंसा भड़क गई है। 8 फरवरी को प्रशासन ने हल्दवानी के बनभूलपुरा स्थित एक मदरसे और उससे लगी एक मस्जिद को अवैध करार देते हुए ढहा दिया। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की गाड़ी और पुलिस थाने में आगजनी की। इस घटना में 4 लोगों के मारे जाने की खबर और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और प्रशासन ने नैनिताल के शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हल्दवानी में सभी दुकानों को बंद रखा गया है। पुलिस को इलाके में शूट ऑन साइट के ऑर्डर्स दिए गए हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की बैठक ली और हालात का जायजा लिया। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, अधिकारियों को ‘शांति भंग करने वालों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

डेमोलिशन के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

8 फरवरी को ही उत्तराखंड हाई कोर्ट में डिमोलिशन रोकने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में बनभूलपुर इलाके में रहने वाले नागरिकों ने हल्दवानी मुनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से भेजे गए डिमोलिशन के नोटिस का विरोध किया था। हाई कोर्ट ने इस याचिका पर त्वरित राहत नहीं दी और मामले की सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख तय की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

VIP एंगल पर CBI का बड़ा एक्शन: अंकिता मर्डर केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR, भारी दबाव के बाद शुरू हुई जांच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पारदर्शी और निष्पक्ष जांच...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...