back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष 31 जनवरी से करेंगे प्रदेश का दौरा

Rajasthan News: एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 31 जनवरी से प्रदेश का दौरा प्रारम्भ करेंगे।

जयपुर, (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के युवा, किसान, नारी, श्रमिक एवं भागीदारी का न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा तथा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 31 जनवरी से प्रदेश का दौरा प्रारम्भ करेंगे। प्रथम चरण में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभावार कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा निवार्चन क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में चर्चा कर दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।

कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष 31 जनवरी से करेंगे प्रदेश का दौरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 31 जनवरी को श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। इसके बाद एक फरवरी को लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, दो फरवरी को लोकसभा क्षेत्र बीकानेर, तीन फरवरी को लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर, चार फरवरी को लोकसभा क्षेत्र नागौर, पांच फरवरी को लोकसभा क्षेत्र चूरू, छह फरवरी को लोकसभा क्षेत्र सीकर व झुंझुनूं तथा सात फरवरी को लोकसभा क्षेत्र जयपुर ग्रामीण में लोकसभा कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के उक्त लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

डोटासरा ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों का समूह गठित कर कार्य विभाजन किया है

चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमेन गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों का समूह गठित कर कार्य विभाजन किया है जिसके तहत समिति के दो सदस्यों का समूह आवंटित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का 05 फरवरी, 2024 तक दौरा कर प्रमुख कांग्रेसजनों से फीडबैक प्राप्त करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...