back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jaipur News: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi Murder: तीन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

जयपुर, (हि.स.)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कार सवार तीन बदमाशों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई।

हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नाई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली

फिलहाल, इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नाई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली है। इधर, वारदात के बाद पुलिस की ओर से जयपुर शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है। पुलिस की टीमें हमलावरों की धर-पकड़ के लिए दौड़ भाग कर रही हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थकों का कहना है उनको काफी समय से यूपी समेत अन्य इलाकों से धमकियां मिली थीं। साथ ही पाकिस्तान से भी उनको धमकी मिली थी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज हत्या कर दी गई।

बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार अपराह्न करीब 1.30 बजे उनके घर तीन बदमाश पहुंचे। पहले तो वे सोफे पर बैठकर गोगामेड़ी से बात कर रहे थे लेकिन करीब 10 मिनट बाद ही वे उठे और गोलियां चालानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग झोंक दी। जाते-जाते एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश नवीन को गोली लग गई और उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग के बाद एक बदमाश भागते हुए गली से निकला और एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया। उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो ड्राइवर कार भगा ले गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार अमित को बदमाश ने निशाना बनाया। स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी छीनकर फरार हो गया।

मौके से भागने वाले दोनों हमलावरों की तलाश की जा रही है

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले मुलताई शाहपुरा निवासी एक बदमाश नवीन सिंह शक्तावत था, जिसकी इस घटना में मौत हो गई है। नवीन जयपुर में कपड़े का व्यापार करता था। पुलिस के पास सभी आरोपितों और घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज हैं। मौके से भागने वाले दोनों हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्यपाल ने दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजधानी जयपुर में दिन-दहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीजीपी से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने आम जन की सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं कारगर कदम उठाने के लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं । इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵