back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिशंकर अय्यर ने कहा- भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक की हिम्मत है, पाकिस्तान से टेबल पर बात करने का साहस नहीं

Jaipur News: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

जयपुर, (हि.स.)। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर टेबल पर बातचीत होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत है लेकिन पाकिस्तान से टेबल पर बात करने का साहस नहीं है।

जब भारत पाकिस्तान से बात करेगा। तभी तो कोई हल निकलेगा

अय्यर ने कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ से मेरी बात हुई थी। कश्मीर मामले के समाधान को लेकर उनके पास चार अहम सुझाव थे। ना जाने क्यों इस मुद्दे पर बैठकर बात नहीं हुई। अय्यर ने कहा कि मुझे भारत की पाकिस्तान को लेकर नीति समझ नहीं आ रही है। हम सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं लेकिन क्या हम टेबल पर बैठकर बात नहीं कर सकते हैं। उनसे रूबरू बात करने की हिम्मत नहीं है। साल 2014 से 24 तक हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। जब भारत पाकिस्तान से बात करेगा। तभी तो कोई हल निकलेगा।

अय्यर ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर भी खुलकर बात की

फेस्टिवल के एक सत्र को संबोधित करते हुए अय्यर ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कब उन्हें लगा कि सोनिया गांधी नहीं चाहती कि मैं राजनीति में रहूं। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी के साथ मैने लंबे वक्त तक काम किया था। उनको लेकर आम जनता के बीच काफी गलत धारणाएं थी।

राजीव गांधी को लेकर देश में काफी गलतफहमी पैदा की गई है

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे सुझाव दिया था कि मैं अपनी आत्मकथा लिखूं। मैंने सोचा मेरी जिंदगी में ऐसी कौन सी उपलब्धियां रही हैं, जो लोग मुझे पढ़ना चाहेंगे। तब उस वक्त सोनिया गांधी ने मुझे कहा था कि नहीं तुम लिखो। तब मुझे पता चला था कि वह नहीं चाहती थीं कि मैं राजनीतिक जीवन में लगा रहूं। अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी को लेकर देश में काफी गलतफहमी पैदा की गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵