back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी के चरित्र पर शंका में हत्या कर भागा था, जंगल से पकड़ा गया पति

पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपित पति को कनेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पत्नी की हत्या कर घाटा रानी के जंगल मे छुपा हुआ था।

चित्तौड़गढ़, एजेंसी । पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपित पति को कनेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पत्नी की हत्या कर घाटा रानी के जंगल मे छुपा हुआ था। आरोपित के भाई ने कनेरा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कनेरा थाने के पीलखेड़ी निवासी बालकिशन पुत्र श्रीलाल अहीर ने बुधवार को थाने पर रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके छोटे भाई मुकेश ने अपनी पत्नी योगिता के साथ मारपीट की थी। इसके संबंध में पुलिस ने मुकेश के घर पर जाकर देखा तो मुकेश की पत्नी योगिता की लाश उसके कमरे में नीचे पडी थी। योगिता के शरीर पर मारपीट तथा चोट के निशान थे। इसके साथ पति मुकेश द्वारा मारपीट करने से मृत्यु हो गयी थी। इस पर थाना कनेरा पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी कनेरा को आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। थानाधिकारी घेवरचन्द मय टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने पीलखेडी निवासी मुकेश पुत्र श्रीलाल अहीर को मुखबीर की सूचना पर गुरुवार देर शाम घाटारानी के जंगल से गिरफ्तार किया। मुकेश अहीर घटना के बाद से ही घर से फरार हो घाटारानी के जंगल मे छुपा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने के कारण उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस आरोपित से अग्रिम अनुसंधान में जुटी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...