back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी 22 मार्च तक ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे सर्टिफिकेट

आरपीएससी-प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के कोच एवं शारीरिक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी गई है।

अजमेर, एजेंसी । आरपीएससी-प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के कोच एवं शारीरिक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब संबंधित अभ्यर्थी 16 से 22 मार्च तक अपनी सूचना अपलोड कर सकेंगे। इससे पहले आयोग ने 13 मार्च तक स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि घोषित की थी।

आयोग के अनुसार प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के कोच एवं शारीरिक शिक्षक के पद के लिए परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों को 13 मार्च तक ऑनलाइन स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किए गए। ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए आयोग ने 16 से 22 मार्च तक आवश्यक रूप से प्रक्रिया अनुसार स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है। स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट संबंधित प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही एग्जाम डैशबोर्ड के इंस्ट्रक्शन, लिंक्स सेक्शन में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट संबंधित सूचना प्रारूप में भरकर, प्रमाण पत्र की हस्ताक्षरित प्रति के साथ अपलोड करनी होगी। निर्धारित अवधि में सूचना प्रेषित नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में आगामी चयन प्रक्रिया में विचार नहीं किया जाएगा।

सूचना अपलोड करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट पोर्टल के अंतर्गत माय रिक्रूटमेंट में एडिट एप्लीकेशन सेक्शन में संबंधित विज्ञापन के पास उपलब्ध एडिट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन के आईडेंटिफिकेशन एंड एंक्लोजर भाग में स्पोर्ट्स पर्सन सर्टिफिकेट के विकल्प का चयन कर एक ही फाइल में दोनों तरफ से स्कैन सभी प्रमाण पत्र एवं संबंधित सूचना निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होगी। निर्धारित समय अवधि पर स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड नहीं करने पर उन्हें फिर कोई अवसर नहीं मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के संबंध में तकनीकी समस्या या जानकारी की आवश्यकता है तो वह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵