back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, मथुरा जा रहे बस में सवार 11 लोगों की मौत; 20 घायल

Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी।

गुजरात से मथुरा जा रही बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार NH 21 पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र हंतरा पुल पर यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी। हाइवे पर नदबई थाना इलाके में हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई। ड्राइवर ने बस को खड़ा कर ठीक करने की कोशिश करने में लग गया। तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिससे ये दुर्घटना हुई। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा दर्शन के लिए जा रहें श्रद्धालुओं भरी थी।

अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से मारी गई टक्कर

पुलिस का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे घटित हुआ। इस हादसे में मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल भावनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा खड़ी बस में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ है।

सड़क हादसे पर PMO ने ट्विट कर जताया दुख

राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे पर प्राधानमंत्री ऑफिस ने ट्विट कर दुख जताया। PMO ने ट्विट कर लिखा राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...