back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली से जयपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सात दिन में तीन बार हुआ पथराव

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक समाजकंटकों ने रविवार और सोमवार को वंदेभारत को निशाना बनाया।

जयपुर, एजेंसी। करीब 15 दिन पहले शुरू हुई अजमेर -दिल्ली कैंट वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई पथराव की घटनाओं ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस ट्रेन पर गुजरे सात दिन में तीन बार पथराव हो चुका है।

पालम और गुरुग्राम स्टेशन के समीप पथराव हुआ

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक समाजकंटकों ने रविवार और सोमवार को वंदेभारत को निशाना बनाया। ट्रेन दिल्ली से जयपुर आ रही थी। शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच इस ट्रेन पर पालम और गुरुग्राम स्टेशन के समीप पथराव हुआ। पथराव से तीनों बार वंदेभारत के कोच संख्या सी 4 और सी 5 में एक-एक विंडो के कांच टूटे हैं।

आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में तैनात आरपीएफ ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई। अभी तक पथराव करने वालों का पता नहीं चल सका। सनद रहे जयपुर मंडल में गत वर्ष भी ट्रेनों पर पथराव की आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...