back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा पर्चा, राहुल-प्रियंका रहें मौजूद

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामंकन कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस ने आज 4 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामंकन कर दिया है। हालांकि कल ही उनके राजस्थान से नामांकन करने की जानकारी समने आ गई थी। आपको बता दें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी अपने परिवार से राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य हैं। सोनिया गांधी ने राज्य विधानसभा के सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा को अपना नामांकन पत्र सौंप दिया है।

हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के प्रत्याशियों के नामों में राजस्थान से सोनिया गांधी को तो हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है। चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र के दलित नेता हैं। मध्य प्रदेश की एक और तेलंगाना की दो एवं कर्नाटक की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान होना अभी बाकी है।

नामांकन के दौरान मौजुद रहें राहुल और प्रियंका गांधी

सोनिया गांधी के राजस्थान से नामांकन दाखिल करने के दौरान गांधी के साथ उनके पुत्र एवं सांसद राहुल और पुत्री प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे। सोनिया गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा की सदस्य हैं। अब उन्होंने पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है।

राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें

राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, इनमें से तीन सीटों के लिए निर्वाचन होना है। ये सीटें 03 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं। कांग्रेस के डॉ. मनमोहन सिंह और भाजपा के भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 03 अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है, जबकि भाजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। विधायकों की संख्याबल के हिसाब से तीन में से दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत तय है।

15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे

मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को विधानसभा के कमरा नं. 751 में होगी। अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को सुबह 09 से शाम 04 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी।

निर्विरोध चुनाव होने की संभावना

वर्तमान में भाजपा के तीसरा और कांग्रेस के दूसरा उम्मीदवार घोषित नहीं करने के कारण निर्विरोध चुनाव होने की संभावना है। निर्विरोध चुनाव होने के कारण 27 फरवरी काे वोटिंग नहीं होगी। चूंकि 20 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। संभवत: इसी दिन शाम को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। राज्यसभा चुनाव के फार्मूले के हिसाब से एक सीट के लिए 51 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट चाहिए। भाजपा के पास 115 विधायक हैं, इसलिए दो ही सीट जीत सकती है। तीसरी सीट जीतने के लिए भाजपा के पास संख्या बल नहीं है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajya Sabha Elections 2026: किसी राज्य को कितनी मिलती हैं राज्यसभा सीटें? जानिए क्या है तय करने का फॉर्मूला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की संसद के ऊपरी सदन Rajya Sabha की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं।...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...