back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच कराया फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती

Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कि तबीयत बठिंडा के केंद्रीय करागार में अचानक बिगड़ गई। लॉरेंस बिश्नोई को देर रात फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कि तबीयत बठिंडा के केंद्रीय कारागार में अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को देर रात फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जनकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई को पिछले कुछ दिनो से तेज बुखार हो रहा था और बुखार नहीं उतर रहा था। ज्यादा तबीयत खराब होने के चलते जेल प्रशासन ने लॉरेंस बिश्नोई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी है।

जेल से ही चलता है लॉरेंस का साम्राज्य

लॉरेंस बिश्नोई का गैंग दिल्ली, पंजाब, यूपी, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान में सक्रिय है। लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही अपने गैंग को चलाता है। इसके अलावा अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और अजरबैजान से लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहा हैं और इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट चला रहें है।

लॉरेंस बिश्नोई को मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। जिसके चलते पुलिस दिन-रात उस पर निगरानी बनाए हुए है। जान से मारने की धमकियों के बाद पुलिस गैंगस्टर को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती जिससे चुनिंदा लोगों को ही उसके आसपास आने की इजाजत है।

सलमान है लॉरेंस के टॉप टार्गेट

एनआईए ने पिछले दिनों लॉरेंस ने टॉप 10 टार्गेट का खुलासा किया था। जिसमें बॉलीवुड हीरो सलमान खान पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पंजाबी गयाक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का भी नाम शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵