back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amritsar Encounter: अमृतसर में पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच हुआ एनकाउंटर, एक गैंगस्टर की मौत; अधिकारी भी घायल

Amritpal Singh Encounter: पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु इलाके के पास बुधवार को पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में एक गैंगस्टर मारा गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु इलाके के पास बुधवार को पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में एक गैंगस्टर मारा गया। पंजाब पुलिस के अधिकारियों इस पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बैलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। इस पर बदमाश शहर में होते हुए जैसे ही शेखफता नहर के पास पहुंचे तो पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई। जिसमें गैंगस्टर अमृतपाल सिंह मारा गया।

अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था

आपको बता दें अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत हो गई और घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोप थे। गैंगस्टर अमृतपाल सिंह दो किलो हेरोइन की बरामदगी के लिए जंडियाला गुरु ले जाया गया था, तभी उसने वहां छिपाई गई पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। इस बीच पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई जिसमें गैंगस्टर की गोली लगने से मौत हो गई।

गैंगस्टर की पहचान अमृतपाल सिंह के रुप में हुई है

गैंगस्टर की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमरी उर्फ लैंबरी निवासी भंगवा जंडियाला गुरू के रूप में हुई है। आरोपित का नाम चार हत्या व हत्याओं के प्रयास के मामलों में शामिल था। इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी घायल हुआ है, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक पुलिस ऑपरेशन में है और जल्द ही इस मामले पर डिटेल में अपडेट जारी करेंगी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरवाद को खत्म करने में जुटी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...