back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद, एक साल से भड़की है हिंसा

Attack On Crpf Team : लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में शुक्रवार की देर रात सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया गया। इस हमले में दो जवानों की जान चली गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। मणिपुर में एक साल से भड़की हिंसा फिर उग्र हो रही है। शुक्रवार की देर रात कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवाब शहीद हो गए। घटना बिष्णुपर जिला अंतर्गत नारानसेना इलाके की है। इससे पहले कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों में फायरिंग हुई थी, जिसमें कुकी समुदाय के दो लोगों की जान चली गई थी।

थौबल में भी फिर भड़की है हिंसा

हाल में थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच दो दिन दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। इसके बाद इंफाल पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कांगपोकपी और इंफाल पूर्व दोनों के हथियारबंद उपद्रवी शामिल थे।

3 मई 2023 से लगातार भड़क रही हिंसा

प्रदेश में बीते साल की 3 मई से लगातार हिंसा हो रही है। इसकी शुरुआत मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के विरोध में आयोजित आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान हुई थी। इस हिंसा में कुल 180 लोगों की जान चली गई है। बता दें यहां 53 प्रतिशत मैतेई समुदाय की आबादी है, जो ज्यादातर इंफाल घाटी में रहती है। दूसरी ओर कुकी समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत हैं। ये लोग पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...