back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pune Rape Case: जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी, खोजने में जुटी पुलिस की 13 टीमें, 1 लाख के इनाम का ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वारगेट बस स्टैंड पर सुरक्षा गार्ड केबिन में तोड़फोड़ की।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पुणे शहर के व्यस्त स्वर्गेट बस स्टैंड पर खड़ी राज्य परिवहन बस के अंदर कथित तौर पर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार मामले में आरोपी को अब तक पकड़ा नहीं जा सकता है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 13 टीमें बनाई गई हैं और आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। आरोपी एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। इस बीच इस घटना के विरोध में महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता 26 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वारगेट बस स्टैंड पर सुरक्षा गार्ड केबिन में तोड़फोड़ की। कई कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा कार्यालय के अंदर खिड़की के शीशे और फर्नीचर भी तोड़ दिए। जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिवसेना (यूबीटी) के नेता वसंत मोरे ने कहा कि यदि किसी महिला के साथ सुरक्षा केबिन के सामने बलात्कार होता है तो किसी को भी वहां बैठने का अधिकार नहीं है। 

पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर रेप

आरोपी की पहचान 36 साल के दत्तात्रेय रामदास गड़े के रूप में हुई है। वो पहले भी कई आरोपों में जेल जा चुका है। रिपोर्ट है कि अभी वो जमानत पर जेल से बाहर आया था। रेप की घटना पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर एक खड़ी बस के अंदर 25 फरवरी की सुबह 5:30 बजे हुई। जिस जगह पर वारदात हुई उससे महज़ 100 मीटर की दूरी पर एक पुलिस स्टेशन भी है। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी समर्थना पाटिल ने बताया, “विक्टिम एक वर्किंग वुमन है। वह अपनी शिफ्ट पूरी होने के बाद घर जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रही थी। तभी एक शख्स उसके पास आया और उसने कहा कि उसके गांव जाने वाली बस दूसरी जगह पर पार्क की गई है और वह महिला को उस बस के पास लेकर गया। यहां उसने महिला का रेप किया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर ली गई है।”

23 सुरक्षा गार्ड निलंबित

इस घटना के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बस स्टैंड पर तैनात 23 सुरक्षा कर्मियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही नए सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी संभालने का निर्देश दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घटना की निंदा करते हुए इसे “सभ्य समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए अत्यंत शर्मनाक, दर्दनाक और क्रोध जनक” बताया है। 

कांग्रेस ने की मुख्‍यमंत्री के इस्तीफे की मांग 

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने इस मामले को लेकर कहा कि बस में बलात्कार दुर्भाग्यपूर्ण है। जो कि कानून व्यवस्था और सीएम पर सवाल उठाता है। यदि किसी मंत्री का बेटा लापता हो तो चार्टर्ड विमान को बीच हवा में ही मोड़ दिया जाता है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵