back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, 6 साल के लिए किया सस्पेंड, बोले- निकाला नहीं इस्तीफा दिया…

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संजय निरुपम को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। उनकी शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रमुख चेहरे संजय निरुपम को बुधवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, संजय निरुपम जल्द ही शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो सकते हैं। संजय निरुपम ने मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट के लिए पार्टी को 6 दिन का अल्टीमेटम जारी किया था।

सीट बंटवारे का है मुद्दा

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने 27 मार्च को शिवसेना (UBT) के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। शिवसेना (UBT) महाराष्ट्र में 16 सीटों पर दांव खेलेगी। इस लिस्ट में पार्टी ने रायगढ़ सीट से सांसद अनंत गीते और दक्षिण मुंबई के सांसद अरविंद सावंत को फिर से मैदान में उतारा है। शिवसेना (UBT) की लिस्ट जारी होने के बाद संजय निरुपम ने नाराजगी जताई है।

निष्कासन पर बोले संजय निरुपम

संजय निरुपम ने “X” पर आज पोस्ट में लिखा- ऐसा लगता है कि कल रात पार्टी को मेरा त्याग पत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का निर्णय लिया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा। बस यह जानकारी साझा कर रहा हूं। मैं आज 11.30 से 12 बजे के बीच विस्तार से बयान दूंगा।

संजय निरुपम को पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र की 4 सीटों पर जिनपर शिवसेना (UBT) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने भिवंडी, सांगली, उत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई की सीटों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मीडियाकर्ता से बातचीत के दौरान नाराजगी व्यक्त की और कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन की पार्टी को क्या जरुरत थी। संजय निरुपम दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ना चाहते है जहां से शिवसेना (UBT) ने अरविंद सावंत को चुनाव में उतारा है। इस बात से संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी को 6 दिन का अल्टीमेटम जारी किया। उनके इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵