back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai News: धूल भरी आंधी और तेज बारिश से मुंबई बेहाल, फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, कई ट्रेनें प्रभावित

Mumbai News: धूल भरी तेज हवाओं के कारण मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों के संचालन पर इसका असर पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में 13 मई 2024 को धूल भरी तेज आंधी ने पूरे शहर को हिला के रख दिया। इससे वातावरण ऐसा हो गया कि पास की चीज भी नहीं दिखाई दे रही थी। जिससे दृश्यता काफी कम होने के कारण मुंबई हवाई अड्डे को भी बंद करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के आसपास धूल भरी आंधी ने पूरी मुंबई को हिलाकर रख दिया। इसके कारण दृश्यता इतनी कम हो गयी कि अपनी चमक के लिए पहचाने जाने वाली मुंबई में अंधेरा छा गया। जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ा।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों के संचालन पर असर पड़ा

धूल भरी तेज हवाओं के कारण मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों के संचालन पर इसका असर पड़ा। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और बारिश होना शुरू हो गयी। जिससे मुंबई के तापमान में काफी गिरावट आई और धीरे धीरे दृश्यता में भी सुधार हुआ।

जिसके कारण मुंबई की लोकल ट्रेन भी देरी से चल रही हैं

ठीक एक घंटे बाद जाकर स्थिति सामान्य हो पाई। लेकिन इस धूल भरी आंधी और बारिश के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी इसका असर पड़ा। जिसके कारण मुंबई की लोकल ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि तेज हवाओं और बारिश के कारण, मुख्य लाइन और हार्बर लाइन उपनगरीय सेवाएं अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से मुंबई में तूफान की चेतावनी दी गयी है

मिली जानकारी के अनुसार धूल भरी आंधी के कारण लोगों के घरों, दुकानों, ऑफिस आदि जगहों में धूल की मोटी परते जम गई। कई लोगों के दरवाजे और खिड़कियां तक उड़ गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से मुंबई में तूफान की चेतावनी दी गयी है। उनके अनुसार शाम के बाद मुंबई के कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर के अनुसार अगले कुछ घंटो में मुंबई के साथ साथ ठाणे, पालघर, रायगढ़, अहमदनगर, पुणे और सतारा में मध्यम से लेकर तेज तूफान आने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ठाणे: AIMIM की ‘हिजाब वाली’ पार्षद सहर शेख की जीत के बाद पिता का वीडियो हुआ वायरल, बोले-किसी के बाप के…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ठाणे में वार्ड नंबर 30 से AIMIM की युवा नेता सहर शेख ने जीत दर्ज की है। जीत के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...