back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिडकुल इंडस्ट्रियल एसो. ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ईसीजी मॉनिटर भेंट किए

हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)। श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज वर्चुअली रूप से शामिल हुए। पोस्ट कोविड अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार की सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट को चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और चार आधुनिक तकनीक वाले ईसीजी मॉनिटर भेंट किए। इस अवसर पर सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने बताया कि उनकी एसोसिएशन से जुड़ी कंपनी कूल कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ईसीजी मॉनिटर और लोटस ब्यूटी केयर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी राम प्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल लोगों का बेहतर कर रहा है, लेकिन उन्हें ऐसा लग रहा है कि यहां पर अभी बहुत कुछ संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता है। अरुण सारस्वत ने ट्रस्ट अस्पताल को वेंटिलेटर और डीप फ्रीजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कार है कि जब जब भी देश में कोई संकट आया, तब तब भारतवासियों ने एकजुट होकर संकट का सामना किया और उसे हराया भी। इस मुश्किल घड़ी में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल को आज जो यह मदद दी गई है वो मरीजों के इलाज में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अश्वनी कंसल ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज में यह उपकरण बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर संजय शाह, डॉक्टर योगेश पांडे, निधि धीमान, क्लेरियन कॉस्मेटिक कंपनी से रविंद्र नाथ, कूल कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जीबी कुलकर्णी, लोटस ब्यूटी केयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से हरीश छतवानी और हेलोनिक्स कंपनी से जितेंद्र दास समेत कई लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! केवल 25 रुपये में हो जाएगी ECG, इस राज्य के लोगों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस शिक्षक खान सर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। जहां अब उनके यहां ECG जांच...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...