back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra में Congress को लगा बड़ा झटका! बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, NCP में जाने की संभावना

Mumbai: कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज एक्स पर ट्वीट कर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही अजित पवार की NCP में शामिल हो सकते हैं।

मुंबई, हि.स.। कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री बाबा सिद्दीकी ने गुरुवार को सुबह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी के अजीत पवार की राकांपा में शामिल हो सकने की अटकलें लग रही हैं। हालांकि सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने अभी तक कांग्रेस छोड़ने का निर्णय नहीं लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कद्दावर नेता मिलिंद देवरा और अब बाबा सिद्दीकी के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

बाबा सिद्दीकी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने की जानकारी का ट्विट करते हुए कहा कि ‘मैं अपनी युवावस्था में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया था। यह लगभग 48 वर्षों की लंबी और महत्वपूर्ण यात्रा थी लेकिन आज मैंने तुरंत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं बहुत कुछ व्यक्त करना चाहता हूं लेकिन कुछ चीजें चुप रहने में ही बेहतर होती हैं। मैं मेरी यात्रा में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं।”

बाबा सिद्दीकी 1999 में पहली बार विधायक बने

दरअसल, बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। वह पहली बार वर्ष 1999 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 और वर्ष 2009 में जीत हासिल की। वह वर्ष 2004 से 2008 तक राज्य मंत्री रहे। विधायक बनने से पहले वह दो बार पार्षद रहे थे। वह पहली बार वर्ष 1992 में मुंबई नगर निगम के लिए चुने गए। वर्ष 1997 में उन्होंने नगर निगम चुनाव भी जीता था।

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

मुरली देवरा के बेटे मिलिंद देवरा ने भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश लिया था। उसी समय बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी और विधायक अमीन शेख के पार्टी छोड़ने की जोरदार चर्चा की जा रही थी। उस समय इन दोनों ने कहा था कि वे कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे। लेकिन कुछ दिनों पहले जीशान सिद्दीकी उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मिले थे। इस मुलाकात को जीशान सिद्दीकी ने विधानसभा क्षेत्र के काम को लेकर हुई बैठक बताया था, लेकिन बताया जा रहा है कि जीशान सिद्दीकी ने ही अजित पवार से मिलकर NCP में जगह बनाई है।

मुस्लिम चेहरे की तलाश में NCP

संभावना है कि बहुत जल्द बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी NCP में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि NCP के मुस्लिम चेहरा नवाब मलिक की ED की गिरफ्तारी के बाद NCP में मुस्लिम चेहरा की तलाश जारी है। इस तलाश को बाबा सिद्दीकी के माध्यम से पूरा किए जाने की मंशा अजीत पवार की है। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि निकट भविष्य में बाबा सिद्दीकी NCP में शामिल हो सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵