back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरद पवार से मिले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

इस समय राज्य में राकांपा नेता अजीत पवार की शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने की जोरदार चर्चा की जा रही है। हालांकि अजीत पवार इस बारे में अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री एवं शिवसेना नेता उदय सामंत ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। एक दिन पहले उद्योगपति गौतम अडाणी भी शरद पवार से मिले थे। इसके मद्देनजर आज हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

फूट से बचाने के लिए शरद पवार कोई नया खेल खेल सकते

इस समय राज्य में राकांपा नेता अजीत पवार की शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने की जोरदार चर्चा की जा रही है। हालांकि अजीत पवार इस बारे में अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। अजीत पवार ने कहा था कि वे जब तक जीवित हैं, तब तक राकांपा में ही रहेंगे। इसके बाद भी अजीत पवार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी को फूट से बचाने के लिए शरद पवार कोई नया खेल खेल सकते हैं। हालांकि शरद पवार से मुलाकात के बाद उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र नाटक परिषद के चुनाव के सिलसिले में वे उनसे मिले थे। इस मुलाकात का राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।

प्रदेश में भाजपा-राकांपा गठबंधन की सरकार बना चुके

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अजीत पवार भाजपा के साथ मिलकर राज्य में भाजपा-राकांपा गठबंधन की सरकार बना चुके हैं। उस समय फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि यह सरकार सिर्फ 80 घंटे तक ही चली सकी थी। इसके मद्देनजर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राकांपा एक बार फिर शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵