back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai: भीख मांग कर कमाए इतने पैसे कि आज पुश्तों की कट रही है मौज, मांगे हुए पैसे से बेटी को दिलाई 3 एकड़ जमीन

मुंबई की अमीर भिखारी शांताबाई कुराडे अब इस दुनिया में नहीं रही। पिछले सप्ताह उसकी हत्या कर दी गई। शांताबाई मलाड वेस्ट में चिंचोली बंडर इलाके के विट्ठल नगर में एक किराए के घर में रहती थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुबंई में जहां एक तरफ अमीर उद्योगपति और अभिनेताओं से भरी पड़ी है, तो वहीं एक ऐसा तबका भी है जो अपनी जिंदगी चाल में बिता देता। मुंबई की एक भिखारी जिनका नाम शांताबाई कुराडे बताया गया, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह उनकी हत्या कर दी गई है। शांताबाई मलाड वेस्ट में चिंचोली बंडर इलाके के विट्ठल नगर में एक किराए के घर में रहती थीं। वह करीब 35 सालों से मुबंई की सड़कों पर दर बदर भटक कर भीख मांगा करती थी।

भीख मांग कर रही बेटी की शादी

पुलिस के अनुसार पति की मौत होने के बाद उन्होंने भीख मांग कर अपनी इकलौती बेटी की शादी भी की थी। केवल इतना ही नहीं, भीख मांग कर ही वह हर महीने अपनी बेटी के घर 25 से 30 हजार रुपए भी भेजा करती थी। उनके द्वारा भेजे गए पैसों से ही उनकी बेटी ने अपना आशियाना बनाया। साथ ही तीन एकड़ जमीन की खरीदी। सड़कों पर भीख मांगने वाली शांतिबाई के नाती-नवासे आज उस प्लॉट से लाखों रुपए कमा रहे हैं।

क्यों हुई हत्या?

पुलिस के अनुसार, शांताबाई कुराडे का शव शुक्रवार सुबह उनके किराए के घर से मिला। पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, इस मामले में आरोपी बैजू महादेव मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शातांबाई के मकान मालिक ने किराया ना देने पर निकाल दिया था। किराया न देने पर मालिक ने पिछले महीने उसे घर से निकाल दिया था। साथ ही सामान भी रख लिया था। जिसके बाद घटना की रात आरोपी घर में अपना सामान लेने घर में दाखिल हुआ। आरोपी ने वहा शातांबाई तो पैसों के बैग के साथ सोते दिखे। जिसके बाद उसके उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी और पैसे लेकर फरार हो गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵