back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pune Car Accident: पुणे कार हादसा मामले में नाबालिग का दादा गिरफ्तार, पोते को बचाने के लिए चालक पर थोपा इल्जाम

नाबालिग ने दावा किया था कि हादसे के समय ड्राइवर कार चला रहा था, जबकि ड्राइवर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उसपर दबाव बनाया जा रहा था इलजाम को अपने ऊपर लेने के लिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे में नाबालिग द्वारा कार दो लोगों को कार से कुचलने के मामले में नाबालिग के दादा को गिरफ्तार किया गया है। पहले नाबालिग ने दावा किया था कि हादसे के समय ड्राइवर कार चला रहा था, जबकि ड्राइवर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उसपर दबाव बनाया जा रहा था इलजाम को अपने ऊपर लेने के लिए। साथ ही इलजाम खुद पर ना लेने के लिए उसको धमकी भी दी गई थी। मामले में नाबालिग के दादा को किडनैपिंग और गलत तरीके दबाव बनाने के लिए आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

क्या कहा पुलिस ने?

पुणे पुलिस ने एक दिन पहले बताया कि ड्राइवर को मजबूर किया जा रहा था कि वह एक्सीडेंट का इलजाम खुद पर ले। सूत्रो के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद नाबालिग के दादा ने ड्राइवर को कमरे में बंद कर दिया था और उसपर एक्सीडेंट का इलजाम खुद पर लेने के लिए दबाव बनाया था। बताया जा रहा है कि परिवार इस तरह की हरकते नाबालिग को बचाने के लिए कर रही है। साथ ही नाबालिग के परिवार ने ड्राइवर से कहा कि वह जिम्मेदारी लेंगे कि वह जल्दी ही जेल से बाहर आ जाए।

क्या कहा क्राइम ब्रांच ने?

क्राइंम ब्रांच ने बताया कि नाबालिग के दादा और पिता ने ड्राइवर को जबरन घर में कैद कर लिया था और उसका फोन छीन लिया था। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर 19 मई से 20 मई तक घर में कैद में था, साथ ही पत्नी की सूचना देने के बाद ड्राइवर को छुड़ाया गया।

बेल देने के बाद जागा देशव्यापी आक्रोश

पूरे देश में फैले आक्रोश के बीच, जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बेल देने के बाद अपने आदेश में संशोधन किया और उसे एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए पुलिस की याचिका पर फैसला होने तक ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍ट्रेस संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी, चोरों ने जमकर मचाया उत्‍पात, पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की चमक-दमक और मॉडलिंग की दुनिया में 'बिजली' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी एक मुश्किलों में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵