back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बेसुरे हुए भाजपा नेता प्रबीर घोषाल 

उत्तरपाड़ा, 05 जून (हि. स.)। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद राज्य में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक के बाद एक भाजपा नेता बेसुरे होते जा रहे हैं। अब हुगली जिले के भाजपा नेता व पूर्व विधायक प्रबीर घोषाल ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जाहिर किया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रबीर घोषाल ने कहा कि उनकी माताजी का देहांत होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शोक संदेश भेजा। श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी और उत्तरपाड़ा के वर्तमान विधायक कंचन मल्लिक ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। लेकिन भारतीय जनता के प्रदेश स्तर के किसी भी नेता ने उनकी खबर नहीं ली। हालांकि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने जरूर उनका हालचाल लिया था। प्रबीर घोषाल के उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह तृणमूल कांग्रेस में एक बार फिर शामिल हो सकते हैं और प्रबीर घोषाल के बदले हुए सुर ने इस संभावना को और बल दिया है। हालांकि प्रबीर घोषाल का कहना है कि फिलहाल वे भाजपा में ही हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रबीर घोषाल तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा के टिकट पर उन्होंने उत्तरपाड़ा से चुनाव लड़ा था और पराजित हो गये थे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/ सुुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵