back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैंथर के जबड़े में थी बेटी, थर्राये मां-बाप के साथ पूरा गांव दौड़ बचाने

-अस्पताल में जारी है 5 साल की हसीना का उपचार उदयपुर, 05 जून (हि.स.)। बेटी पैंथर के जबड़े में हो तो माता-पिता की क्या हालत होगी, समझा जा सकता है। लेकिन उदयपुर में माता-पिता ने हिम्मत रखते हुए मदद के लिए गांव वालों को पुकारा और गांव पैंथर के पीछे दौड़ पड़ा। मानव भीड़ को पीछे देख पैंथर बच्ची को छोड़ भाग निकला। बच्ची का उपचार उदयपुर के महाराणा भूपाल हाॅस्पिटल में चल रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है। उदयपुर के जावरमाइंस थाना क्षेत्र में पैंथर का आतंक बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में पैंथर ने एक विक्षिप्त महिला का शिकार किया था। अब शुक्रवार की शाम उसने 5 वर्षीय हसीना को जबड़े में दबोच लिया। हसीना अपने माता-पिता से कुछ दूरी पर घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। माता-पिता ने जब यह दृश्य देखा तो थर्रा उठे और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे। ऐसे में कई लोग एकत्रित हो गए और पैंथर के पीछे दौड़े। करीब 500 मीटर की दूरी पर पैंथर ने जबड़े से बच्ची को छोड़ा और भाग गया। परिजन उसे जावर माइंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से बच्ची को प्राथमिक उपचार कर उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। बच्ची का उपचार जारी है। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रही पैंथर की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग की ओर से पैंथर को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं। नेवा तलाई गांव के सरपंच किशन लाल ने बताया कि दिन प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों के पैंथर आमजन को अपना शिकार बना रहा है ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम कर पैंथर को पकड़ आमजन को सुरक्षा प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵