back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलजीबीटीक्यू समुदाय को सपोर्ट करने का वक्त आ गया है : सिम्बा नागपाल

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। प्राइड मंथ के अवसर पर टेलीविजन अभिनेता सिम्बा नागपाल का कहना है कि वह लैंगिक भेदभाव में विश्वास नहीं करते हैं और यह उचित समय है कि एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में सभी एक साथ आएं। सिम्बा कहते हैं, मैं लैंगिक भेदभाव में यकीन नहीं करता। हम सभी इंसान हैं और समाज में हम सभी के साथ एक समान बर्ताव होना चाहिए। खुद को बयां करने के लिए इंसान में कभी असुरक्षा की भावना नहीं पनपनी चाहिए और न ही कोई सीमा होनी चाहिए। यह सही समय है कि हम सब एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में एक साथ आएं। शक्ति : अस्तित्व एक एहसास की में काम करने वाले इस अभिनेता का मानना है कि सच्चे प्यार में कोई सीमा नहीं चाहिए और यह बिना किसी शर्त के होनी चाहिए। वह आखिर में कहते हैं, मैं शो में एक ऐसा किरदार निभा रहा हूं, जिसे एक किन्नर से प्यार हो जाता है। उसे समाज से बचाने के लिए मैं कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता हूं। समाज के लिए ऐसे रिश्ते वर्जित हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सच्चे प्यार की कोई शर्तें और सीमाएं नहीं होती हैं। यह हम युवा हैं, जो समाज को बेहतरी के लिए बदल सकते हैं। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵