back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अनुपमा’ स्टार आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन, अभिनेता ने शेयर किया भावुक नोट

सुरभि सिन्हा स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। आशीष मेहरोत्रा ने अपने परिवार का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपने पिता के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आशीष ने एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है। आशीष ने लिखा-‘आपने भले ही मुझे इस दुनिया में छोड़ दिया हो लेकिन अंदर से आप मेरे और भी क्लोज हो चुके हैं। हमारे शरीर भले अलग हो गये हों लेकिन आत्मा कभी नहीं हो पाएगी। यहां पर सेल्फिश होने के लिए माफ करिएगा लेकिन आप सिर्फ मेरे पापा हो। मुझे पता है कि आपने मुझे नहीं छोड़ा है। काश मैं एक बार फिर से आपको ऐसे गले लग पाता। आइ लव यू पापा यार….काफी कुछ कहना बाकी रह गया था।’ इसके साथ ही आशीष ने अपने पिता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके कैप्शन में आशीष ने लिखा-‘खिलखिलाता हुआ चेहरा…हर तरह खुशियां फैलाता था….आपका भांगड़ा करना…मैं आपको हमेशा ऐसे ही याद करना चाहता हूं पापा….।’ सोशल मीडिया पर फैंस आशीष के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और इसके साथ ही वह इस मुश्किल घड़ी में आशीष और उनके पूरे परिवार को सांत्वना भी दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...