back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यात्रियों की अधिकता वाले रूटों पर इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू

-रेलवे बोर्ड ने अधिक यात्रियों वाले रूटों पर राज्य सरकार के परामर्श से ट्रेनें चलाने का दिया निर्देश -जिन क्षेत्रों की ट्रेनों में वेटिंग अधिक है वहां पहले ट्रेनें चलाने का मांगा गया प्रस्ताव लखनऊ, 05 जून (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अधिकता वाले रूटों पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को जल्द चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से परामर्श भी किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ के साथ प्रदेश के अन्य मंडलों के रेल अधिकारियों को राज्य सरकार के परामर्श पर इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिन रूटों पर अधिक भीड़ है और ट्रेनों में वेटिंग है, वहां अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। देश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश से बिहार के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मुंबई समेत अन्य राज्यों के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के बाद लखनऊ मंडल के साथ प्रदेश के विभिन्न मंडलों में इंटरसिटी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। दस ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के बाद लखनऊ सहित विभिन्न मंडलों में स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने इसी क्रम में दस ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें लखनऊ जंक्शन-मैलानी एक्सप्रेस के अलावा काठगोदाम एक्सप्रेस, लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, झांसी-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोमती नगर-छपरा कचेहरी एक्सप्रेस, सीतापुर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से बरौनी और जबलपुर व गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। लखनऊ होकर मुंबई और पुणे जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रेलवे के ताजा आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ से मुंबई के लिए पुष्पक सहित एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के किसी भी श्रेणी में सीटें खाली नहीं हैं। लखनऊ-बांद्रा, गोरखपुर-पनवेल और गोरखपुर-मुंबई की ट्रेनों में 100 सीटों पर 125 लोगों की दावेदारी दर्ज की गई है। इसके अलावा लखनऊ से पुणे और गोरखपुर से पुणे जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों में हर श्रेणी में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। मुंबई, पुणे और गुजरात के लिए तो 30 जून तक ट्रेनें फुल हो गईं हैं। दरअसल, कोरोना महामारी का प्रकोप घटने से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। तमाम ट्रेनें निरस्त हैं, कुछ के फेरे घटा दिए गए हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों और शहरों को जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...