back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल : केपी शर्मा ओली ने जेएसपी के 10 नेताओं को बनाया मंत्री

काठमांडू, 05 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) को सरकार में शामिल करते हुए अपनी 17 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठित मंत्रिपरिषद में जेएसपी के 10 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें आठ को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने छह प्रमुख विभागों को अपने पास रखा है। पिछली मंत्रिपरिषद के ज्यादातर मंत्रियों को हटा दिया गया है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार को शीतल निवास में आयोजित एक सादे समारोह में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीपीएन-यूएमएल के ज्यादातर मंत्रियों को हटा दिया गया है। अब सरकार में तीन उप प्रधानमंत्री, 12 मंत्री और दो राज्य मंत्री रहेंगे। सीपीएन-यूएमएल के विष्णु पौडेल, रघुवीर महासेठ और जेएसपी के राजेंद्र महतो को उप प्रधानमंत्री बनाया है। उप प्रधानमंत्रियों में विष्णु पौडेल को अर्थ मंत्रालय, रघुवीर महासेठ को विदेश और राजेंद्र महतो को शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। सीपीएन-यूएमएल के शेरबहादुर तामांग को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। जेएसपी के शरद सिंह भंडारी को ऊर्जा मंत्री, बिमल श्रीवास्तव को श्रम मंत्री, लक्ष्मण लाल कर्ना को भूमि सुधार मंत्री, अनिल झा को जल आपूर्ति मंत्री, उमा शंकर अरगारिया को युवा एवं खेल मंत्री, चंदा चौधरी को महिला एवं शिशु विभाग और इकबाल मिया को वन मंत्री बनाया गया है। जबकि, चंद्रकांत चौधरी और रेणुका गुरुंग को राज्यमंत्री बनाया गया है। ओली मंत्रिपरिषद में जेएसपी के शामिल होने के साथ ही मधेसी पार्टी में दरार दिखने लगी है। जेएसपी के उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाला धड़ा विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गया है। विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (एमसी) कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵