back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समाजवादी कार्यकर्ता और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा का निधन

बेगूसराय, 23 अप्रैल (हि.स.)। गांधीवादी विचारक, समाजवादी कार्यकर्ता तथा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा के असामयिक निधन से बेगूसराय में शोक की लहर फैल गई है। परिजन एवं स्थानीय लोग निधन का कारण कोरोना संक्रमण बता रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय समेत सैकड़ों लोग रात से ही श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गिरिराज सिंह एवं कुंदन कुमार ने कहा है कि यह बेगूसराय के लिए अपूरणीय क्षति है। भोलाकांत झा जी के निधन से हुई कमी की भरपाई निकट भविष्य में भी संभव नहीं हैै। प्रभु उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। इधर, निधन की सूचना मिलते ही शुक्रवार को जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा तट पर किया गया, जहां की कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के नयानगर दुलारपुर निवासी भोला कांत झा जिले में कांग्रेस को नई ऊंचाई देने के बाद जदयू में शामिल हुए तथा उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदरी दी गई थी। जदयू का जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने ना केवल जदयू, बल्कि एनडीए को बड़ी सफलता दिलाई। खास पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद वे सभी लोगों के लिए मान्य थे तथा विभिन्न सामाजिक मंचों पर उनकी उपस्थिति होती थी। बीते सप्ताह तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखा तो होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। गुरुवार को तबीयत अधिक बिगड़ जाने पर बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में उन्होंने चिकित्सक से सलाह ली। घर वापस लौटने पर रात में बाथरूम से आने के दौरान अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। परिजन जब तक अस्पताल ले जाने की तैयारी करते उनकी मौत हो गई। कोरोना के संक्रमण से मौत की चर्चा होते ही लोगों में दहशत फैल गया है तथा सैनिटाइजेशन समेत अन्य प्रोटोकॉल का पालन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि इनकी मौत कोरोना संक्रमण से होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...