back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों ने 250 स्थानों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कृषि कानून की कॉपियां जलाईं

-सांपला के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाले किसानों के पर केस दर्ज होने की निंदा लुधियाना, 05 जून (हि.स.)। सयुंक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर संर्पूण क्रांति दिवस मनाते हुए पंजाब के 32 किसान संगठनों द्वारा धरने के 248वें दिन 250 स्थानों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तीनों कृषि कानूनों, बिजली संशोधन बिल और पराली आर्डीनेंस को रद्द करने की मांग करते हुए कृषि कानून की कापियां जला दीं। सयुंक्त किसान मोर्चो के बलवीर सिंह राजेवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि करीब 500 किसान शहीद हो चुके हैं, परंतु अभी भी केन्द्र सरकार ने जिद्द पकड़ी हुई है जिससे साबित होता है कि केन्द्र सरकार को किसानों से अधिक कार्पोरेट घरानों के फायदे ज्यादा प्रिय हैं। अलग-अलग स्थानों पर दिए जा रहे धरनों के दौरान संबोधित करते हुए मोर्चा के ओहदेदारों ने कहा कि 6 जून 2017 को मध्यप्रदेश के मंदसौर में सरकार के आगे अपनी बेसिक मांगें रखने के लिए विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया व गोलियां चलाई। इस गोली कांड में 6 किसान शहीद और सैकड़ों घायल हुए थे। उन्होंने सभी शहीद किसानों को याद करते हुए श्रद्धांजिल देते हुए प्रण किया कि वह किसी भी पुलिस कार्रवाई से नहीं डरेगें और अपना सर्घंष जारी रखेंगे। गत दिनों भाजपा नेता विजय सांपला के विरोध में एकत्र हुए किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कृषि कानून जितना किसानों के लिए घातक है, उतना ही दूसरे वर्गों के लिए भी जनविरोधी है। कृषि सुधार के नाम पर पास कानून अनाज भंडार करने की छूट देते हैं जोकि छोटे किसानो व मजदूरों के बस की बात नहीं है। इसके साथ ही सीधे तौर पर अनाज भंडारों पर मुनाफाखोर कार्पोरेट घरानों का कब्जा हो जाएगा। कार्पोरेट कम रेटों पर खरीदे गए अनाज को दोगुणे चौगुणे रेटों पर बेचेगा। मजदूरों के लिए इन हालातों में खाने के योग्य अनाज प्राप्त करना भी मुश्किल हो जाएगा। पिछले कुछ सालों में लाखों किसानों की आत्महत्याएं आजाद भारत के माथे पर कलंक की तरह है। कृषि संबंधी गलत सरकारी नीतियों के कारण पिछले कुछ अर्से से लाखों की गिनती में छोटे किसान अपनी जमीन गवां बैठे है और बड़ी तेजी से यह क्रम जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵