back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष– क्रियाशील पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ने से कोरोना जैसी आपदा का जन्म- जीव विज्ञानिक

जीव वैज्ञानिक व पर्यावरणविदों ने कोरोना जैसी आपदा से बचने के लिए वनों को बचाने पर दिया जोर नई दिल्ली, 22 अप्रैल(हि.स.)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कोरोना के कहर के मद्देनजर इस संक्रमण की वजहों पर बात करना भी बेहद जरूरी है। पर्यावरणविद व जीवविज्ञानी मानते हैं कि अगर समय रहते लोगों ने क्रियाशील पारिस्थितिकी तंत्र(एक्टिव इकोसिस्टम) को बचाया होता तो कोरोना वायरस जैसी आपदा नहीं आती। एक्टिव इकोसिस्टम यानि वो तंत्र जहां हर एक जीव अपने अपने आवश्यक जीवों में पलते हैं, एक साथ रहते हैं। इकोसिस्टम में अगर कुछ जीव गायब हो जाते हैं, तो उनपर निर्भर रहने वाले जीव मानव को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसा ही मार्स, सार्स और ईबोला के मामले में हुआ है। यमुना बायोडायवर्सिटी के प्रभारी जीवविज्ञानिक फायज खुदसर बताते हैं कि शहरों में प्राकृतिक वन खत्म हो चले हैं। जो जीव, परजीव जंगल में मौजूद जानवरों को अपना शिकार बनाते थे, अब उन्हें वहां अपने शिकार मिल नहीं रहे। नतीजतन मानव को शिकार बना रहे हैं। मार्स,ईबोला, सार्स हो, या अन्य कोई वायरस का प्रकोप आना, प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का ही नतीजा है। हमने इनके पर्यावरण तंत्र में इनके जीव को खत्म कर दिया है। जैव विविधता के बिगड़ने के कारण ही ऐसे वायरस परजीवी मानव को शिकार बना रहे हैं। फयाज खुदसर बताते है कि दिल्ली में मौजूदा समय में सात बायोडायवर्सिटी वन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से यमुना और अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में काफी अच्छा काम हुआ है। इन वनों में इनके स्थानीय पेड़ पौधे, जीव जंतु वापस आ रहे हैं। यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में तो कई तरह की तितलियां और सांप 70 साल बाद देखने को मिल रहे हैं। इसी तरह कई तरह के पक्षियों को भी अब वहां देखा जा सकता है। दिल्ली के लिए यह एक अच्छा संकेत है। इसी तरह अरावली में भी विलायती कीकड़ की जगह पर स्थानीय पेड़ पौधे विकसित हो रहे हैं। इसके कारण सियार, काले चील जैसे जानवर वापस लौटने लगे हैं। गुड़गांव के अरावली पार्क में स्थानीय पेड़ पौधों को वापस लाने की मुहिम चलाने वाले जीव विज्ञानी विजय धसमाना बताते हैं कि लोगों को यह समझना होगा, या कहिए अब समझने भी लगे हैं कि जीव-जंतु और जंगल उनके लिए बेहद जरूरी है। अगर वन नहीं रहेंगे तो कोई भी नहीं बचेगा। इसलिए जंगल- जीव जंतुओं को बचाने के लिए सभी का साथ बेहद जरूरी है। अरावली जंगल में अंग्रेजों ने विलायती कीकड़ के पेड़ लगा दिए जिससे भू जल भी प्रभावित हुआ और जैव विविधता भी बिगड़ा। अब इस वन में स्थानीय पेड़ पौधे लगाए गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह वन लोगों के लिए यह संजीवनी साबित होगी। बे बताते हैं कि यह सिद्ध करने की बात नहीं है, लोग अंतर खुद देख सकते हैं। जो स्थान वनों से दूर है वहां का प्रदूषण स्तर बेहद खराब होता है और वहीं अरावली और यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के आसपास प्रदूषण का स्तर बेहद कम होता है। इसलिए अगर लोगों को बीमारियों और से बचना है तो अपने वनों को बचाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...