back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्वर डाउन की समस्या से चित्रकूट के उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी निजात : पीजीएम मनीराम

चित्रकूट, 05 जून (हि.स.)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जनपद है। इसके बावजूद भारत संचार निगम लिमिटेड की बदहाल सेवाओं के चलते उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सर्वर डाउन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वही उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों को पीजीएम मनीराम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शनिवार को अधीनस्थ अधिकारियों को सर्वर की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की साढ़े 11 वर्षों तक तपोभूमि रही धर्म नगरी चित्रकूट में कोरोना काल से पहले प्रतिवर्ष दो करोड़ से अधिक पर्यटकों का आवागमन होता रहा है। तपोभूमि चित्रकूट में पर्यटन आधारित रोजगार की अपार संभावनाएं है। इधर, काफी दिनों से चित्रकूट के उपभोक्ता सर्वर डाउन की समस्या से जूझ रहे है। वहीं उपभोक्ताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही की शिकायतों को बीएसएनएल के पीजीएम मनीराम ने गंभीरता से लिया है। एक्शन मोड में नजर आ रहे पीजीएम मनीराम तत्काल प्रभाव से चित्रकूट की सेवाएं बहाल कराने में जुटे हुए है। इसके अलावा प्रयागराज और बांदा के बीच आ रही नेट की समस्याओं की बारीकी से जानकारी ली जा रही है और उपभोक्ता को जल्द से जल्द सुधार का भरोसा दिया जा रहा है। पीजीएम मनीराम का कहना है कि विगत कुछ ही दिनों में जितने भी उपभोक्ताओं की समस्याएं हैं, इन सारी समस्याओं से निजात पूर्ण रूप से कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल की तीन यूनिट तत्काल प्रभाव से रवाना की गई है। इसके अलावा जगह-जगह कटी सारे रूटों पर काम शुरू करवा दिया गया है। इसके अलावा सीजेएम और टीडीएम को उपभोक्ताओं की शिकायतो को गंभीरता से सुनने कर उसका निस्तारण करने के निर्देश दिया है। उन्होंने चित्रकूट को वरीयता देते हुए कहा कि धर्म नगरी चित्रकूट नेटवर्क की समस्या का दंश अब नहीं झेलेगा। वही हमीरपुर टीडीएम याई के सिंह से चित्रकूट के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार प्रयास कर कनेक्टिविटी को सुधार कराने की पहल की जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ता हरी प्रकाश, राजनारायण और अशोक द्विवेदी द्वारा टीडीएम की कार्यप्रणाली की तारीफ की गई। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापन पर कंज्यूमर कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापनों को लेकर कानूनी पचड़े में...
spot_img

Latest Stories

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵