back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाना भगतों के बीच पम्प सेट का हुआ वितरण

लोहरदगा, 05 जून (हि.स.)। टाना भगत लाभुकों के बीच आज 50 प्रतिशत अनुदान पर पंपसेट का वितरण स्थानीय नगर भवन, लोहरदगा में किया गया. बीज वितरण में 36 किसान और पंपसेट वितरण में 50 टाना भगत लाभान्वित हुए। लाभुकों को संबोधित करते हुए मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व के वर्षों में अब तक किसानों को ससमय धान का बीज नहीं मिलने से नुकसान होता था। समय पर धान का बीचड़ा नहीं छींटने से रोपाई लेट से होता था जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ता था। आने वाले समय में किसानों को और बेहतर सुविधाएं खाद, बीज ,सिंचाई के साधन उपलब्ध कराये जाएं। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसानों को धान का बीज समय से मिल रहा है, इसके लिए इस जिले के उपायुक्त और राज्य सरकार दोनों बधाई के पात्र हैं। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार एवं मंत्री से आग्रह है कि किसानों को हर सम्भव मदद मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में लाभुक सरिता टाना भगत ने कहा कि पहली बार समय से धान का बीज दिया जा रहा है। इससे फसल को बहुत फायदा होगा। टाना भगतों को सिचाईं के लिए पम्पसेट दिया जा रहा है। सरकार के द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं जो किसानों के लिए उपयोगी हैं. हिन्दुस्थान समाचार /गोपी

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵