back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

6 जून को सोशल मीडिया पर वेतनमान बढ़ाने की मांग करेगा पटवारी संघ

गुना, 4 जून (हि.स.) । मप्र पटवारी संघ द्वारा अपनी डेढ़ दशक पुरानी पे-बैंड को 2100 से बढ़ाकर 2800 किए जाने की वेतनमान संबंधी मांग को लेकर अब तक सात कलमबंद हड़ताल की जा चुकी हैं। जो कि प्रत्येक बार आश्वासन मिलने के बाद समाप्त की गई हैं। इसलिए एक बार फिर पटवारी संघ द्वारा अपनी गतिविधियों में सक्रियता लाने के लिए तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, कोरोनाकाल के चलते मांगें मनवाने के लिए जमीनी स्तर पर फिलहाल किसी प्रकार का बड़ा आयोजन किया जाना संभव नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन आंदोलन किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। आंदोलन की तैयारियों को लेकर गुना जिले में भी पटवारी संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह किरार द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित कर पटवारियों को आंदोलन की रूपरेखा बताई गई। जिसके तहत जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी से मिले निर्देशानुसार जिलेभर में सभी पटवारियों को 5 जून से पहले-पहले ट्विटर पर जुडऩा है। इस कार्य मे नवीन पटवारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है और उन्हें पुराने पटवारियों की सहायता करना है। आगामी रविवार 6 जून को अधिक से अधिक पटवारी ट्विटर पर सक्रिय रहेंगे और ‘ट्विटर’ के माध्यम से सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। उक्त कार्य के लिए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ रघुवंशी, तहसील बमौरी अध्यक्ष गिरवर जाटव, तहसील अध्यक्ष आरोन भगवत धाकड़, तहसील अध्यक्ष मकसूदनगढ़ कालीचरण सक्सेना, तहसील अध्यक्ष राघौगढ़ राधेश्याम ओझा, तहसील अध्यक्ष कुंभराज तखतसिंह भील, तहसील अध्यक्ष गुना अजय सेलर, तहसील अध्यक्ष चांचौड़ा रामचंद्र मीना के साथ-साथ नवीन पटवारी भूपेंद्र लोधा, सौरभ बंसल, प्रेम मीना, सुनील राठौर, नरेश पटेलिया, अंकिता गुप्ता, मंजू गौतम, योगेंद्र साधक, नरेंद्र धाकड़, बलभद्रसिंह को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵