back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीर गब्बर सिंह की उपेक्षा हो रही है : किशोर उपाध्याय

देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केन्द्र व राज्य सरकार पर चम्बा के सपूत वीर गब्बर सिंह की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उपाध्याय व उनके साथियों ने वीर गब्बर सिंह की पुण्यतिथि पर चम्बा में गब्बर सिंह चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपाध्याय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा गब्बर सिंह की स्मृति में यहां भर्ती मेले का आयोजन किया जाता था। सेना द्वारा सलामी दी जाती थी। इस बार इन सब परम्पराओं को धता बता दिया गया है। उनके विधायक काल में स्मृति आयोजन समिति को 50 हजार रुपये की व्यवस्था की गयी थी। उस व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है। उपाध्याय ने कहा कि इस मेले को राज्य सरकार शासकीय मेला घोषित करे और यहां पुन: सैनिक भर्ती प्रारम्भ की जाए। उपाध्याय ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री व रक्षा मन्त्री से भी बात करेंगे। वीर गब्बर सिंह ब्रिटिश सेना के महान और बहादुर योद्धा रहे हैं और उनकी स्मृतियों को अक्षुण रखने की जिम्मेदारी ब्रिटिश सरकार की भी है। वे इस सम्बन्ध में ब्रिटिश हाई कमिश्नर से भी बातचीत करेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुमना रमोला, देवेन्द्र नौड़ियाल, सचिन रावत, सोहनबीर सजवान, शक्ति जोशी, राजेंद्र डोभाल, विकास बहुगुणा आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

Amjad Khan Birthday: गब्बर सिंह के किरदार ने करियर पर लगाया चार चाँद , ऐसा रहा एक्टर का फ़िल्मी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के Iconic विलेन अमजद खान की आज 12 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म शोले में गब्बर सिंह के रोल से...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵