back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly Election: नवाब मलिक के सामने अजित पवार ने किया सरेंडर, BJP की दवाब की रणनीति धराशाई हुई

नवाब मलिक NCP (अजित पवार गुट) के गुट के दिग्गज नेता है जो कि महायुति का हिस्सा है। लेकिन आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है और अभी तक नवाब मलिक को लेकर संशय बना हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन करन का आखिरी दिन है लेकिन NCP (अजित पवार गुट) के दिग्ग्ज नेता नवाब मलिक की दावेदारी को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। अजित पवार गुट से यह खबर सामने आ रही थी कि उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया है। लेकिन बीते दिन नवाब मलिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी दावेदारी पेश की और कहा कि मैं किसी भी हाल में चुनाव जरुर लडूंगा। इसके बात अजित पावर गुट ने नवाब मलिक को फॉर्म ए,बी दे दिया गया है। हालांकि आज आखिरी दिन होने के बावजूद भी नवाब मलिक ने नॉमिनेशन नहीं किया है।

BJP ने किया था नवाब मलिक को टिकट देने का विरोध

महायुति में अभी भी कई सीटें ऐसी है जिनपर उम्मीदवारों के नाम को लेकर संशय बना हुआ है। इसी विचाराधीन सीटों पर नवाब मलिक का नाम भी है। NCP अजित पवार द्वारा अब तक की जारी की गई लिस्ट में नवाब मलिक का नाम नहीं है। इस बात से नाराज चल रहे नवाब मलिक ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह नामांकन जरूर करेंगे और उसके बाद ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। दरअसल, BJP ने नवाब मलिक पर चल रहे मुकदमें के चलते टिकट देने का विरोध किया था लेकिन खबर आ रही है कि अजित पवार ने नवाब मलिक को फॉर्म एबी दे दिया है। खबर है कि आज वह मानखुर्द से अपना नामाकंन दाखिल कर देंगे।

फॉर्म ए बी के जरिए चुनाव आयोग को दी जाती है ये अहम जानकारी

जिन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है उन्हें नामांकन के दौरान फॉर्म ए और बी के जरिए चुनाव आयोग को अपने राजनीतिक दल, पार्टी का चिन्ह और अपना नाम बताना होता है। इसमें दल के सदस्यों की संख्या समेत कई अन्य जानकारी दी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और दिवंगत अजित पवार...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵