back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो दिवसीय लॉकडाउन में उद्यमी अपना परिचय पत्र दिखाकर आ-जा सकते हैं : अवनीश अवस्थी

लखनऊ, 21 अप्रैल (हि.स.)। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि दो दिवसीय लॉकडाउन में बृहद औद्योगिक इकाइयों एवं सूक्ष्म लघु कुटीर उद्योग इकाइयों के संचालन की अनुमति दे दी गई है। इससे जुड़े हुए किसी उद्यमी को आने जाने के लिए अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन इकाइयों के प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा जारी अनुमति पत्र या औद्योगिक इकाइयों द्वारा जारी परिचय पत्र दिखाकर इन इकाइयों में कार्य के लिए आना-जाना चाहता है तो उसे उसकी अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में समस्त औद्योगिक इकाइयों उद्यमियों एवं उद्यमी संगठन को अपने स्तर से सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए गृह विभाग ने शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार प्रातः सात बजे तक पाबंदी लगाए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान किसी भी प्रकार से औद्योगिक इकाइयों के कार्य प्रभावित ना हो, इस कारण आवागमन से संबंधित आदेश जारी किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵