back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly Election: राहुल गांधी की नाराजगी के बीच शिवसेना UBT ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

महाराष्ट्र में राहुल गांधी मुंबई और विदर्भ की सीट को लेकर नाराज चल रहे थे। लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना UBT ने अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और सभी क्षेत्रीय दल अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 20 नवंबर 2024 को होंगे और चुनाव आयोग 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित कर देगा। सभी दल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने उम्मीदवारों का चयन कर, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इससे पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव को वडाला सीट से टिकट दिया है

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने भायखला विधानसभा सीट पर मनोज जामसुतकर को एकनाथ शिंदे गुट की विधायक यामिनी जाधव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव को वडाला विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जबकि विधानमंडल समूह के नेता अजय चौधरी को शिवडी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने चार दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुई अनुराधा नागवाड़े को श्रीगोंडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

चोपड़ा विधानसभा सीट से राजू तड़वी को टिकट दिया गया है

इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने धुले शहर विधानसभा सीट से अनिल गोटे को चुनावी मैदान में उतारा है। चोपड़ा विधानसभा सीट से राजू तड़वी को टिकट दिया गया है। जलगांव शहर विधानसभा सीट से जयश्री सुनील महाजन को टिकट दिया है। बुलढाणा विधानसभा सीट से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने जयश्री शेलके को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिग्रस विधानसभा सीट से पवन श्यामलाल जयसवाल को टिकट दिया गया है। हिंगोली विधानसभा सीट से रूपाली राजेश पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

परतुर विधनासभा सीट से आसाराम बोराडे को टिकट दिया गया है। देवलाली विधानसभा सीट से योगेश घोलप को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कल्याण पश्चिम विधानसभा सीट से सचिन बसारे को टिकट दिया गया है। कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से धनंजय बोडारे को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कंकावली विधानसभा सीट से संदेश भास्कर पारकर

को टिकट दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...