रांची, 03मई (हि.स.)। झारखंड सरकार ने रांची के सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद को स्वास्थ्य निदेशालय एवं स्वास्थ्य सेवाएं का उप निदेशक बनाया है। इस संबंध में गुरुवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रसाद पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास




