back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महायुति या महाविकास अघाड़ी? किसे मिलेगा 30 साल बाद बंपर वोटिंग का फायदा, जानिए क्या कह रहे हैं सर्वे

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो चुका है। अब 23 नवंबर को नतीजों की ऐलान हो जाएगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते दिन 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra Assembly Elections 2024) के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को सबके सामने आ जाएगा। हालांकि वोटिग खत्म होते ही अब कयासों का दौर चल पड़ा है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार कौन सा गठबंधन बनाने जा रहा है। वोटिंग के खत्म होते ही अलग अलग सर्वे करने वाली एजेंसियों के अपने अपने एक्जिट पोल जारी कर दिए हैं जिसमें अधिकतर सर्वे में महायुति गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि कुछेक सर्वे ऐसे भी हैं जो महाविकास गठबंधन को बढ़त दिखा रहे हैं।

30 साल बाद हुई है बंपर वोटिंग

30 साल के बाद यह पहला मौका है जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए आंकडे के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले इससे ज्यादा बंपर मतदान साल 1995 में 71.69 प्रतिशत हुआ था। बीते कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र मे वोटिंग प्रतिशत 61.39 रहा जबकि 2019 विधानसभा चुनाव में 61.4 प्रतिशत वोट पड़े थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियो के अनुमान

वोटिंग खत्म होते ही एजेंसियों ने अपने अपने सर्वे जारी कर दिए। मैट्रिज के मुताबिक महायुति को 150-170 सीट मिल सकती हैं जबकि MVA को 110-130 के बीच सीट मिल सकती हैं। P-MRQ के अनुसार 137 से 157 सीट महायुति को मिल सकती हैं जबकि महाविकास अघाड़ी (MVA) के खाते मे 126-146 सीट जा सकती हैं। इसके अलावा इलेक्टोरल एज ने महायुति के खाते में 118 सीट दी हैं जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 150 सीटों के साथ सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। चाणक्य के हिसाब से MVA 130-138 जीत सकती है और महायुति 152-160 सीट जीत सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल से पहले ब्रेक! क्या NCP के दोनों गुटों के विलय की तारीख हो चुकी थी तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में फरवरी के पहले हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...