back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cash For Vote कांड में राहुल गांधी PM मोदी पर हमलावर, कहा- ये किसकी SAFE से निकले हैं?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बीजेपी महासचिव पर पैसे बांटने का आरोप लगा है जिसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमलावर हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिस राज्य में एक दिन बाद वोटिंग होनी हो और एक दिन पहले वहां के बड़े नेता वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लग जाए तो ऐसे में सियासत में उबाल आना तय है। ऐसा ही कुछ आज महाराष्ट्र की सियासत में घटा है। दरअसल, BJP महासचिव विनोद तावड़े नालासोपारा पहुंचे थे। वहां बहुजन विकास अघाड़ी के कुछ कार्यकर्ता आए और उन्होंने वोट के बदले नोट देने का आरोप लगया। मामला इतना बढ़ गया कि विनोद तावड़े को लगभग 4 घंटे तक एक प्रकार से बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में राहुल गांधी ने द्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

विनोद तावड़े पर लगे आरोपों के बाद राहुल गांधी ने X पर चुटकी लेते हुए कहा कि “ये किसकी SAFE से निकले हैं?” दरअसल, 18 नवंबर को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेस कांफ्रेस की थी जिसमें उन्होंने एक सेफ (अलमारी) को दिखाते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अडाणी का गठजोड़ है जिसके चलते बीजेपी ने एक रहोगे तो सेफ रहोगे का नारा दिया है।

विनोद तावड़े ने आरोपों को निराधार बताया

पैसे बांटने के आरोप मे घिरे BJP महासचिव विनोद तावड़े से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। तावडे ने बताया कि वह वहां कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग से यह मांग कर कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच करें। BJP नेता अमित मालवीय ने भी इसे विपक्षी षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले का पूरा सच सामने आना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Maharashtra: BMC चुनाव में कांग्रेस अकेले उतरेगी, उद्धव गुट ने बिहार वाला हाल भुगतने की दी चेतावनी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीएमसी चुनाव की तैयारियां चरम पर, सभी राजनीतिक दल रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे है। इसी बीच, कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...