back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले उद्धव ठाकरे और अब नितिन गडकरी के हेलिकॉप्टर की हुई जांच, महाराष्ट्र में तेज़ हुई राजनीतिक सरगर्मी

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान नितिन गडकरी के हेलिकॉप्टर की जांच की गई। इससे एक दिन पहले पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की भी जांच की गई थी जिसके बाद उन्होंने EC पर कई सवाल उठाए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और उनके सामान की जांच होने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच की गई थी। जिसको लेकर काफी राजनीतिक गरमा गर्मी थी। अब नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच लातूर में हुई। 

नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर की हुई जांच 


नितिन गडकरी BJP के प्रचार के लिए मराठवाड़ा के दौरे पर थे। केंद्रीय मंत्री ने लातूर, बीड और जालना जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ महायुति के लिए प्रचार किया था। जब नितिन गडकरी लातूर पहुंचे तब उनका हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की गई। 


बता दें कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र में पीएम मोदी और अमीत शाह के बाद बीजेपी के तीसरे सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। वो NDA उम्मीदवारों के लिए लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच की गई 


नितीन गडकरी से पहले उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में की गई थी। विवाद तब शुरु हुआ जब उद्धव ठाकरे के बैग को जांचा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए थे। मगर जब पूर्व मुख्यमंत्री लातूर गए तो फिर उनके बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की गई। उद्धव ठाकरे ने वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के आई कार्ड देखे थे। उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या PM मोदी और अमित शाह के हेलीकाप्टर चेक किए गए?

चुनाव आयोग का बयान 


उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच पर सवाल उठाए जाने पर निर्वाचन आयोग (EC) के सूत्रों ने मंगलवार 12 नवंबर को कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है। 


सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले चुनावों में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमीत शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...