back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा:सोनीपत में अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदा कोरोना पॉजिटिव

–बीपीएस मेडिकल में उपचाराधीन था मृतक चंडीगढ़, 21 अप्रैल (हि. स.)। हरियाणा के सोनीपत स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कालेज में बुुुधवार की शाम एक कोरोना पॉजिटिव ने पांचवी मंजिल से छलांग मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सोनीपत के मुरथल रोड स्थित निवासी विकास (42) कोरोना संक्रमित था। एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद 15 अप्रैल को उसे बीपीएस महिला मेडिकल कालेज में रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत में सुधार नही हुआ। बुधवार की शाम विकास अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में उठा और अचानक खिड़की खोल दी। अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उनसे छलांग मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई शकुंतला के अनुसार मृतक का शव अस्पताल में रखा गया है। मोबाइल के आधार पर परिजनों को तलाश कर सूचित कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵