back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑडियो वायरल कर विधायक नीरज बोरा को बदनाम करने की साजिश, पुलिस से शिकायत की

लखनऊ, 21 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा के अस्पताल से जुड़ा हुआ एक ऑडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद विधायक ने अपनी तरफ से ऑडियों को साजिश और झूठ करार देते हुए पुलिस से शिकायत की। शिवेंद्र नामक व्यक्ति से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ। जिसमें शिवेंद्र खुद को विधायक नीरज बोरा के व्यक्ति के रूप में उनके अस्पताल में मरीज भर्ती के नाम पर 20 लाख रुपये के लेनदेन करते हुए पाया गया। विधायक नीरज बोरा को इस संबंध में जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल ही लखनऊ पुलिस से इस बाबत शिकायत की और जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की अपील की। विधायक ने कहा कि यह सरासर झूठ है और किसी की साजिश है। सेवा अस्पताल मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप अपने दायित्वों के तहत नॉनकोविड मरीजों को अपने यहां भर्ती कर रहा है। हमारे पास कुल 12 बेड उपलब्ध है, जिसमें से 10 बेड भरे हुए हैं। मैं लखनऊ की जनता से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति से इस संबंध में बातचीत ना करें। सीधे अस्पताल के रिसेप्शन से ही संपर्क करें। मैं और मेरा परिवार वर्षों से सेवा अस्पताल के माध्यम से आम मरीजों की सेवा करता रहा है। यह सिलसिला हम पूरी क्षमता के अनुरूप आगे भी करते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵